Veg Burger Recipe in Hindi: चलिए आज हम आपको बता रहे स्वादिष्ट Veg Burger की रेसिपी जानते है पूरी विधि!

Veg Burger Recipe in Hindi: नमस्ते दोस्तों! कैसे है आप सभी? चलिए आशा करते है ठीक ही होगे। आज हम आपको बताने जा रहे Veggie Burger और उसके अंदर की छुपी टिक्की से बनी मजेदार रेसिपी। Street foods में शामिल Veg Burger या Veggie Burger तो कई बार बच्चे और बड़ो ने खाया होगा।

लेकिन घर पर बनाकर सबके साथ मिलकर खाने की बात ही कुछ ओर है। चलिए आज हम आपको ऐसे ही बर्गर की रेसिपी बताने जा रहे है जिसमे खूब सारी veggie और टिक्की का स्वाद लाजवाब हो जिसे खाते ही आप आनंद की अनुभूति कर सकते है।

चलिए जानते है Veg Burger Recipe in hindi के बारे में पूरी जानकारी जिसकी मदद से आप घर बैठे ही अपने फेवरेट Veg Burger की Recipe बना सकते है। नीचे दी गयी step by step रेसिपी को फॉलो करे और स्वादिष्ट बर्गर का मजा ले।

Veg Burger Recipe in Hindi की आवश्यक सामग्री

Veg Burger की मजेदार रेसिपी बनाने के लिए आपको नीचे दी गयी आवश्यक सामग्री तैयार रखना है:-

  • बन – 2
  • पत्तगोभी – 5 या 6 पत्ते
  • खीरा – 1
  • टमाटर – 2
  • पनीर – 2 स्लाइस
  • टोमेटो सॉस
  • चाट मसाला – 1 छोटी चम्मच
  • हरे धनिये की चटनी
Veg Burger Recipe in Hindi

Veg Burger Recipe in Hindi के लिए लगने वाली टिक्की की रेसिपी

Veg Burger की टिक्की बनाने के लिए नीचे दी गयी सामग्री को तैयार रखिए –

  • 3 उबले हुए आलू (200 ग्राम)
  • उबले हुए मटर के दाने करीबन आधा कप
  • 2 ब्रेड (क्रम्बल की हुई)
  • 2 से 3 टेबलस्पुन तेल
  • 2 बारिक कटी हुई हरी मिर्च
  • एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
  • आधी छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  • आधी छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • ¼ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
  • नमक स्वादानुसार या ⅓ छोटी चम्मच

Veg Burger Recipe in Hindi: पूरी विधि

सबसे पहले हम आपको Step by Step टिक्की बनाने की रेसिपी बता रहे है और उसके बाद Veg Burger Recipe in hindi के बारे में बतायेंगे।

टिक्की बनाने की विधि – Veg Burger Recipe in Hindi

  1. टिक्की बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू छिलकर रखने है उसके बाद कद्दूकस कर लेना है।
  2. आलू को साइड में रखें और अब जो आपने उबले हुए मटर के दाने रखें थे उन्हे कद्दूकस किए हुए आलू में डाल दीजिये।
  3. इसके बाद आलू में अदरक का पेस्ट, नमक (स्वादानुसार), जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर डाल दीजिए।
  4. इसके बाद क्रम्बल की हुई ब्रेड का सिर्फ आधा भाग इस मिश्रण में डाल दीजिए।
  5. सब कुछ डाल देने के बाद मिश्रण को अच्छे से मिला लीजिए।
  6. मिश्रण तैयार होने के बाद गैस पर पैन रखकर गरम करने को रख दीजिए।
  7. पैन गर्म होने के बाद 2 या 3 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए।
  8. अब बनाये हुए मिश्रण को थोड़ा सा लेकर उसका गोला बनाये और अब हथेली से उसे चपटा करे जैसे कि एक टिक्की का शेप होता है।
  9. अब इस टिक्की को ब्रेड क्रम्बल से लपेट लीजिए और इसी तरह आपको बाकी की टिक्की बना लेना है।
  10. अब आलू की टिक्की को पैन में सेकने के लिए रखे और अच्छे से दोनो तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकते रहे।

Also Read -: Cheese Pizza Recipe Step by Step in Hindi: आज हम आपको बताने जा रहे दो तरीके से Cheese Pizza बनाने की दमदार रेसिपी!

अब आपकी आलू टिक्की एकदम तैयार है। अब इसके आगे आपको Veg Burger Recipe in Hindi के बारे में बता रहे है जो नीचे step by step समझाया गया है –

  1. अब आपको खीरा लेना है और उसे अच्छे से धोकर गोल आकार में काट लेना है। ध्यान रखिए खीरा थोड़ा पतला ही कटना चाहिये।
  2. इसके बाद इसी तरह से ही आपको टमाटर को अच्छे से धोकर गोलाकार में काटना है।
  3. अब बन के दो भाग करने के लिए अच्छे से काट लीजिए।
  4. अब बन के दोनो हिस्सों को पैन में थोड़ा सा तेल डालकर सेक लीजिए। आप तेल की जगह बटर का इस्तेमाल भी कर सकते है।
  5. दोनो तरफ से बन को अच्छे से सेक लीजिए उसके बाद दूसरे बन को भी इसी तरह सेक ले।
  6. एक पिस बन लीजिए अब उस पर 1 चम्मच टोमेटो सॉस लगा लीजिए उसके बाद खीरे की स्लाइस भी रख दीजिए।
  7. स्वाद के लिए 1 छोटी चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  8. इसके ऊपर अब आप अपनी बनाई हुई आलू की टिक्की रख दीजिए फिर इसके ऊपर आपको पत्तगोभी का एक पत्ता रखना है।
  9. फिर आप इसके ऊपर पनीर की स्लाइस को आराम से रख दीजिए ताकि कोई भी सामग्री गिरे नही।
  10. इसके बाद थोड़ा सा चाट मसाला धीरे धीरे भूरक दीजिए इससे स्वाद मजेदार हो जाएगा उसके ऊपर फिर से पत्तगोभी का एक पत्ता रख दीजिए।
  11. फिर इसके बाद टमाटर के टुकड़े डाल दीजिये और उसके ऊपर चाट मसाला भूरक दीजिए।
  12. अंत में बन का दूसरा हिस्सा लीजिए और उस पर हरी चटनी लगाकर अच्छे से टमाटर के ऊपर रख दीजिए।

इस तरह आप घर बैठे ही Veg Burger या Veggie Burger का लुत्फ़ उठा सकते है इसके लिए आपको स्ट्रीट फ़ूड के स्टॉल तक जाने की जरूरत नही है। मजे से घर बैठकर बर्गर खाए और हमारी Veg Burger Recipe in hindi को एक बार जरूर बनाकर देखे। आशा है आपको हमारा आज का ये आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा। यदि आपको हमारी Veg Burger Recipe in hindi अच्छी लगी तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करना।

Veg Burger Recipe at Home

Leave a Comment