Modak Recipe Step by Step: गणेश चतुर्थी पर बनाई जाने वाली सबसे खास और गणेश जी की पसंदीदा मिठाई मोदक, जानिए इसकी पूरी विधि!

Modak Recipe Step by Step: हेलो दोस्तों! नमस्ते कैसे है आप सभी? आशा करते है ठीक ही होंगे। चलिए आज हम आपको भगवान श्री गणेशजी जी की सबसे पसंदीदा मिठाई के बारे में बताने जा रहे है। वैसे तो गणेश जी को अन्य मिठाई भी बहुत पसंद आती है लेकिन उनकी सबसे Favourite मिठाई में से एक है – मोदक जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे है।

Modak Recipe Step by Step

हम आपको बताने जा रहे Modak Recipe Step by Step जो बाजार में आजकल आपको अलग अलग वैरायटी के मोदक देखने को मिलेंगे जैसे चॉकलेट मोदक Chocolate Modak, स्टीमड़ मोदक Steamed Modak, ड्राई फ्रूट मोदक Dry Fruit Modak, और फ्राइड मोदक Fried Modak ये सभी मोदक बहुत फेमस हो चुके है।

गणेशोत्सव पर हम आपको Modak Recipe Step by Step के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है जिसके माध्यम से आप घर बैठे ही मोदक बना सकते है और गणपति जी को भोग लगा सकते है। तो इस गणेश चतुर्थी बनाएं Modak Recipe Step by Step जिसको बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। बस आपको थोड़ी बहुत सामग्री इकट्ठा करना है और आपकी मोदक वाली रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगी।

Modak Recipe Step by Step

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र राज्य में गणेश उत्सव या गणेश चतुर्थी के अवसर पर धूमधाम से भगवान श्री गणेश जी का स्वागत किया जाता है उसके बाद गणपति जी को उनके पसंदीदा मोदक भोग स्वरूप लगाया जाता है। गणेश चतुर्थी के इस पावन पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कई घरों और दुकानों में गणेश चतुर्थी से कुछ दिन पहले ही मोदक बनाने की शुरआत कर दी जाती है। बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है और सभी बप्पा के आगमन की तैयारी में जुट जाते है।

Ukadiche Modak Recipe की आवश्यक सामग्री:-

  • दो कप चावल का आटा
  • दो कप नारियल (कसा हुआ)
  • एक कप गुड़
  • दो टी स्पून शुद्ध देसी घी
  • आधा टी स्पून इलायची पाउडर
  • आधा टी स्पून नमक

Ukadiche Modak Recipe की विधि:-

नीचे दी गयी विधि को फ़ॉलो करके घर बैठे Ukadiche Modak Recipe या उकदीचे मोदक रेसिपी या Modak Recipe Step by Step बनाइये–

  • १. उकदीचे मोदक बनाने के लिए सबसे पहले आप कढ़ाई लीजिए अब उसमें एक कप शुद्ध देसी घी डालकर गर्म कर लें।
  • २. घी गरम हो जाने के बाद उसमें दो कप कसा हुआ नारियल डालकर अच्छे से भून लीजिए।
  • ३. अब नारियल से खुशबू आने लगेगी इसमें गुड़ को क्रश करके डाल दे और करछी की सहायता से अच्छे से मिला दीजिए।
  • ४. अब गैस को मीडियम आंच पर रखकर गुड़ को पकाते रहे जब तक कि वह नारियल के साथ अच्छे से घुल ना जाए।
  • ५. जैसे ही मिश्रण घुल जाता है वह गाढा होने लगेगा अब आप गैस बंद कर दीजिए।
  • ६. गैस बंद कर देने के बाद मिश्रण में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • ७. अंत में आपकी मोदक स्टफिंग बनकर तैयार हो गयी है।

Also Read -: Methi Matar Malai Recipe: ठंड के दिनों में घर पर बनाकर मज़े से खाइये मेथी मटर मलाई की सब्जी, जानिए इसकी पूरी विधि!

Also Read -: Strawberry Pudding Recipes Easy: अपने प्यार के लिए बनाएं कुछ खास Valentine Day पर या Surprise देने के लिए, जानिए इसकी पूरी विधि!

Also Read -:

अब मोदक की स्टफिंग तैयार होने के बाद आपको मोदक बनाना है। इसके लिए नीचे दी गयी विधि को फ़ॉलो कीजिए–

  • १. अब आप गैस ऑन करके दूसरी कढ़ाई लिजिये और उसमें एक टी स्पून देसी घी डाल दें। देसी घी को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • २. जैसे ही घी गरम होकर पिघलने लगे इसमें दो कप पानी डाल दीजिये।
  • ३. पानी डालने के बाद अच्छे से उबाल आने दे। जैसे ही पानी में उबाल आने लगे आप उसमें चावल का आटा डाले। ध्यान रखें चावल का आटा आपको थोड़ा थोड़ा करके डालना है।
  • ४. अब करछी की सहायता से मिश्रण को अच्छे से लगातार मिलाते रहे। इस मिश्रण को आप तब तक मिलाए जब तक कि चावल का आटा पानी को सोख नही लेता।
  • ५. अब आप गैस बंद कर दीजिये और चावल के आटे को 5 मिनट ढक कर रख दें।
  • ६. अब 5 मिनट होने के बाद या जब आटा सिर्फ हल्का गर्म ही रहे तब उसे एक बाउल में निकाल लीजिए और आटा गूथना शुरु कर दीजिये।
  • ७. आटे को आपको तब तक गूथना होगा जब तक कि वो नरम नही हो जाता।
  • ८. अब मोदक बनाने वाला आटा तैयार हो चुका है। इसके बाद आटे की लोईया बनाते हुए एक लोई लीजिए और उसको गोल करके उसे चपटा कर ले।
  • ९. अब अपने दोनो अंगूठो की सहायता से बीच में से दबाये। ध्यान रखें आपको हलके से ही दबाना है। ऐसे करते हुए एक कप का आकार बना लीजिए।
  • १०. अब इसकी प्लीट बना ले और तैयार किया हुआ गुड़ और नारियल की स्टफिंग को चम्मच की सहायता से इसके अंदर भरे।
  • ११. अब प्लिट्स को इकट्ठा कर ले और ऊपर से थोड़ा दबाकर एक पॉइंट शेप दे दीजिये।
  • १२. अंत में 15 या 20 मिनट के लिए इसे स्टीम देकर तैयार कर लीजिए।

इस तरह आप Ukadiche Modak Recipe या उकदीचे मोदक रेसिपी या Modak Recipe Step by Step बना सकते है। गणेश जी को मोदक का भोग लगाए और मिल बांटकर मोदक खाए और खिलाए। यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और परिवार जन के साथ शेयर करना न भूले। धन्यवाद।।

Leave a Comment