Bread Aloo Paratha Recipe: क्या आपने कभी ब्रेड आलू पराठा ट्राई किया? ब्रेड और आलू को मिलाकर बनने वाला स्वादिष्ट पराठा है ये, जानिए इसकी विधि!

Bread Aloo Paratha Recipe: हेलो दोस्तों! नमस्ते कैसे है आप सभी? हम आशा करते है आप सभी ठीक एवं कुशल मंगल होंगे। आज हम आपको एक स्पेशल dish के बारे में रेसिपी बताने जा रहे है जिसको आप घर बैठे ही बड़ी आसानी से झटपट तैयार कर सकते है और अपने नाते रिश्तेदारों को भी परोस सकते है।

जी हाँ, दोस्तों! हम आज बात कर रहे है ब्रेड, आलू और पोहा से बनने वाले पराठे की जो खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। आपको हमारी Bread Aloo Paratha Recipe जरूर ट्राई करना चाहिए क्यूंकि ये रेसिपी दिखने में ही नही अपितु खाने में भी लाजवाब होती है। बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी Bread Aloo Paratha Recipe का स्वाद चखे और इसका आनंद उठा सकते है।

आलू का पराठा एक बहुत ही फेमस रेसिपी होती है जो आपको हर स्ट्रीट फ़ूड स्टॉल में देखने को मिल सकती है। सभी लोगों का एक अपना तरीका होता है जब आलू पराठा बनाते है आप भी वह तरीका घर बैठे ही सीख सकते है। आलू पराठा बनाने के लिए न केवल आलू का अहम रोल होता है बल्कि उसमें डाले जाने वाली सामग्री भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। आज हम आपको उन्हीं सामग्री के बारे में बताने जा रहे है जो Bread Aloo Paratha Recipe बनाने के लिए बहुत जरूरी होती है।

हम आपको Bread Aloo Paratha Recipe को बनाने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे है जिसमे हम आपको सामग्री से लेकर पूरी विधि बता रहे है। Bread Aloo Paratha Recipe बनाने के लिए आपको कुछ उबले हुए आलू के साथ साथ पोहा की जरूरत होगी। इसके साथ ही ब्रेड की कुछ स्लाइस भी आप तैयार रखें।

Bread Aloo Paratha बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

नीचे दी गयी सामग्री को फ़ॉलो करके आप घर बैठे ही बड़ी आसानी से ब्रेड आलू पराठा रेसिपी बना सकते है –

Bread Aloo Paratha Recipe
  • उबले हुए आलू – 3 या 4
  • ब्रेड की स्लाइस – 5
  • मोटे वाले पोहे (भिगोए हुए) – डेढ़ कप
  • जीरा – एक टी स्पून
  • सौंफ – एक टी स्पून
  • कटी हुई हरी मिर्च – 2
  • कटा हुआ हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
  • कटी हुई प्याज़ – 1
  • लाल मिर्च सूखी – 2
  • दही – ½ कप
  • बारिक कटी हुई अदरक – 1 टी स्पून
  • कटा हुआ लहसुन – 1 टी स्पून
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • तेल – आवश्यकता के अनुसार
  • अजवाइन – ¼ टी स्पून

Bread Aloo Paratha बनाने की पूरी विधि:-

नीचे दी गयी विधि को क्रमानुसार फ़ॉलो करके घर बैठे Bread Aloo Paratha Recipe बनाना सीखिए–

  • ब्रेड आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस लीजिए अब इसे मिक्सी में डाल दे।
  • मिक्सी में पीस कर ब्रेड क्रम्बस तैयार कर लीजिए। इसके बाद ब्रेड क्रम्बस को साइड में एक बाउल में रख दे।
  • अब मिक्सी में जीरा, सौंफ, अदरक, लहसुन, धनिया और मिर्च को एक साथ डालकर दरदरा पीस लीजिए।
  • अब एक बाउल लीजिए उसमें उबले हुए आलू को अच्छे से मसलकर डाल दीजिये।
  • इसके बाद भीगे हुए पोहा को भी डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला लीजिए।
  • अब सारे पीसे हुए मसाले और नमक को पोहा और आलू के मिश्रण में डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • अंत में ब्रेड क्रम्बस लीजिए और उसे भी मिश्रण में डाल दीजिये। इसके बाद पूरे मिश्रण को अच्छे से सॉफ्ट आटे की तरह से गूथ ले।
  • अब ब्रेड, पोहा एवं आलू से बनाया आटा तैयार है इस आटे की एक बड़ी लोई बना लीजिए उस पर थोड़ा आटा लगाकर एक रेगुलर पराठे की तरह बेल लीजिए। ध्यान रहे हलके हाथो से ही आटे को बेलना है।
  • गैस ऑन करे और एक नॉन स्टिक तवा लीजिए उसे मीडियम आंच पर गरम होने दे उसके बाद उसमें एक चम्मच तेल डालकर अच्छे से फैला दीजिये।
  • तेल फैलाने के बाद उसमें तैयार किया हुआ पराठा डाल दीजिये और उसे अच्छे से सेक ले। पराठे के किनारो पर अच्छे से तेल डालकर उसे पलटते हुए सेक ले।
  • पलटने के बाद उस पर फिर से थोड़ा तेल लगा दे। इस तरह सुनहरे और कुरकुरे होने तक सभी पराठे सेक लीजिए।

तो दोस्तों इस तरह आपका ब्रेड आलू पराठा झटपट बनकर तैयार हो जाएगा। आप घर बैठे ही बड़ी आसानी से Bread Aloo Paratha Recipe ट्राई करिये और अपने नाते रिश्तेदारों को खिलाए। इसका स्वाद रेगुलर पराठे से भी ज्यादा स्वादिष्ट होता है.

क्यूंकि इसमें पोहा का कुरकुरापन और आलू का सॉफ्ट परत शामिल है जिससे Bread Aloo Paratha Recipe मिनटों में तैयार हो जाता है और स्वाद से बेहतरीन लगता है। तो आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करे और यदि आपको हमारी आज की रेसिपी पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

Also Read -: Modak Recipe Step by Step: गणेश चतुर्थी पर बनाई जाने वाली सबसे खास और गणेश जी की पसंदीदा मिठाई मोदक, जानिए इसकी पूरी विधि!

Also Read -: Methi Matar Malai Recipe: ठंड के दिनों में घर पर बनाकर मज़े से खाइये मेथी मटर मलाई की सब्जी, जानिए इसकी पूरी विधि!

Also Read -: Farali Aloo Patties Recipe: घर बैठे तैयार करे व्रत के दौरान खायी जाने वाली फराली आलू पेटीस रेसिपी, जानिए पूरी विधि!

FAQ

1. पराठा किससे बनता है?

पराठा बिना खमीर वाली परतदार चपटी रोटी होती है जिसे गेहूँ के आटे, नमक, पानी और घी या तेल से बनाया जाता है। ये पारंपरिक चपटी रोटी भारतीय उपमहाद्वीप में मुख्य भोजन है और इसे दही, चटनी, अचार, करी, अंडे और मांस के व्यंजनों के साथ नाश्ते में परोसा जाता है।

2. आलू पराठा किससे बनता है?

आलू पराठा भारतीय नाश्ते की चपटी रोटी है जिसे गेहूँ के आटे, उबले आलू, मसालों और जड़ी-बूटियों से बनाया जाता है। ये स्वादिष्ट और लजीज भरवां पराठे कई उत्तर भारतीय घरों, ढाबों और रेस्तराँ में मुख्य रूप से मिलते हैं। इन पर आमतौर पर सफेद मक्खन डाला जाता है और अचार और दही के साथ परोसा जाता है।

3. नरम पराठों का राज क्या है?

आटा गूंथते समय सिर्फ़ 1 बड़ा चम्मच घी डालने से आटे की बनावट में कोमलता और अच्छी खुशबू आ सकती है। सुनिश्चित करें कि घी पिघला हुआ और गर्म हो। आप 1 बड़ा चम्मच घी को गुनगुने पानी में मिलाकर भी गूंथ सकते हैं।

Leave a Comment