Akhrot Sheera Recipe in Hindi: गर्भावस्था में अखरोट शीरा बहुत फायदेमंद होता है, जानिए अखरोट शीरा रेसिपी की पूरी विधि!!

Akhrot Sheera Recipe in Hindi: नमस्ते दोस्तों! कैसे है आप सभी? चलिए आशा करते है ठीक ही होगे। आज हम आपको एक ऐसी dish की रेसिपी बताने जा रहे है जिसे महिलाए गर्भावस्था के दौरान भी खा सकती है। तो दोस्तों! हम बात कर रहे है Akhrot Sheera Recipe in Hindi की जो केवल महिलाओं के लिए ही नही.

अपितु बच्चे से लेकर जवान और बूढ़े सभी खा सकते है। अखरोट में विटामिन ई और विटामिन बी पाया जाता है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है। यदि आप रोज सुबह अखरोट खाते है तो आपकी त्वचा में निखार आता है और आप स्वस्थ महसूस करते है।

गर्भवती महिलाओं को तो अखरोट का शीरा जरूर खाना चाहिए क्यूंकि इसमें छुपे पोषक तत्व बच्चे के लिए गुणकारी होते है। आजतक अपने सिर्फ रवा या आटे का हलवा खाया होगा लेकिन अब आप हमारी बताई गयी Akhrot Sheera Recipe in Hindi बनाकर देखिए आप चखते ही आनंदित महसूस करेंगे। ये हलवा होता ही इतना शानदार है कि आप इससे अपनी नजरें फेर नही पाएंगे।

आमतौर पर देखा जाए तो अखरोट सभी गुणों से भरपुर होता है और गर्भवती महिला के लिए तो वरदान साबित हो सकता है। यदि आप एक गर्भवती महिला है और आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आप अखरोट खा सकती है। वैसे अखरोट का हलवा बनाकर खायेंगे तो ओर अधिक लाभदायक होगा। चलिए आज हम जानते है Akhrot Sheera Recipe in Hindi या अखरोट से बने हलवे की रेसिपी इन हिंदी जिसमें हम आपको सामग्री के साथ पूरी विधि बताने वाले है।

Akhrot Sheera Recipe in Hindi की जरूरी टिप्स

Akhrot Sheera Recipe in Hindi

सबसे पहले हम आपको बताने जा रहे है Akhrot Sheera Recipe in Hindi या अखरोट का शीरा रेसिपी इन हिंदी की कुछ जरूरी टिप्स जो कि निम्न प्रकार से है –

  1. अखरोट को सिर्फ आपको दरदरा पीसना है ताकि इसका स्वाद बरकरार रहे और ध्यान रखियेगा कि अखरोट का पाउडर ना बन जाए।
  2. यदि आपने अभी थोड़ा सा शीरा खाया है और बाकी का बाद में खाने वाले है तो अखरोट शीरा को धीमी आंच पर फिर से गरम कर सकते है।
  3. यदि आपको हलवे में केसर डालना पसंद है तो अपने अखरोट शीरा में भी केसर का उपयोग कर सकते है।

चलिए अब हम आपको Akhrot Sheera Recipe in Hindi की सारी जानकारी देने जा रहे है। अखरोट शीरा बनने में कुल 10 से 15 मिनट का समय लगता है और इसे पकाने में कम से कम 10 मिनट तो लगते ही है तभी तो आप इसका आनंद उठा पाएंगे। तो इस तरह Akhrot Sheera Recipe in Hindi को बनने में कुल 20 से 25 मिनट लगती है।

Akhrot Sheera Recipe in Hindi या अखरोट हलवा रेसिपी इन हिंदी की आवश्यक सामग्री

नीचे दी गयी सामग्री को ध्यान से पढ़िए ताकि आपके शीरे में कोई कमी ना रहे–

  1. दो कप अखरोट (बिल्कुल दरदरा क्रश किया हुआ)
  2. एक कप दूध
  3. चार टेबल स्पून घी (पिघला हुआ)
  4. आधा कप शकर
  5. आधा टी स्पून इलायची पाउडर

Akhrot Sheera Recipe in Hindi या अखरोट हलवा रेसिपी इन हिंदी की पूरी विधि

  1. अखरोट शीरा या हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक कढ़ाई लीजिए अब उसमे घी गरम करने के लिए डाल दीजिए।
  2. जैसे ही घी गरम हो जाए उसमें अखरोट को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  3. इस तरह आप अखरोट को करीबन पाँच मिनट के लिए मध्यम आंच पर पका लीजिए। ध्यान रखिए आपको बीच बीच में अखरोट को हिलाते भी रहना है ताकि सारी अखरोट अच्छे से पक जाए।
  4. अब इसमे बताई गयी सामग्री के अनुसार दूध और शकर डालकर फिर से अच्छी तरह मिला लीजिए। अगले पाँच मिनट के लिए मध्यम आंच पर सभी मिश्रण को लगातार हिलाते हुए पकाते रहिए।
  5. अब आंच को बंद कर दीजिए फिर इसमें इलायची पाउडर डाल दीजिए।
  6. अंत में इसे अच्छी तरह से मिला लीजिए। अब आपका अखरोट शीरा तैयार है इसे हलका गरम परोस दीजिए और इसके पौशक तत्वों का आनंद लीजिए।

हमने आपको Akhrot Sheera Recipe in Hindi के बारे जो भी बताया है उसमें ऊपर दी गयी सामग्री के अनुसार अखरोट शीरा की ऊर्जा 111 कैलोरी की है। इसमें प्रोटीन की मात्र एक ग्राम से भी ज्यादा की है। साथ ही कार्बोहाईड्रेट 5.6 ग्राम, वसा 8.8 ग्राम, फाइबर 0.2 ग्राम, सोडियम 1.7 मिलीग्राम और कॉलेस्ट्रोल 1.5 मिलीग्राम है।

Also Read -: Veg Burger Recipe in Hindi: चलिए आज हम आपको बता रहे स्वादिष्ट Veg Burger की रेसिपी जानते है पूरी विधि!

Also Read -: Cheese Pizza Recipe Step by Step in Hindi: आज हम आपको बताने जा रहे दो तरीके से Cheese Pizza बनाने की दमदार रेसिपी!

Akhrot Sheera Recipe in Hindi या अखरोट हलवा रेसिपी इन हिंदी दरदरा पीसने की पूरी विधि

चलिए अब ये भी जान लीजिए कि Akhrot Sheera Recipe in Hindi बनाने के लिए अखरोट को किस तरह दरदरा पीसा जाता है? नीचे दी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए–

  1. सबसे पहले मिक्सर में एक कप अखरोट डालिये। ध्यान रखिए अखरोट बिल्कुल क्रश की हुई होना चाहिए।
  2. अब इसे पीसकर बिल्कुल दरदरा पाउडर बना लीजिए। ये बात का खास ध्यान रखें कि आपको अखरोट पाउडर जैसी पतली नही करना है बल्कि दरदरा करने के लिए मिक्सर को सिर्फ दो बार ही चलाना है।

इस तरह आप अखरोट को ध्यान से पीसकर तैयार कर सकते है और उसका हलवा बनाकर अपने दोस्तों और परिवार को खिला सकते है। यदि आप एक गर्भवती महिला है तो जरूर अखरोट के हलवे का सेवन कीजिए क्यूंकि ये बच्चे के लिए बहुत लाभदायक होता है। यदि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने परिजनों के साथ शेयर करना ना भूले। धन्यवाद।।

Leave a Comment